National Librarians Day समारोह – जमशेदपुर
जमशेदपुर, 12 अगस्त 2026: national librarians day के अवसर पर साकची स्थित डिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री योगेंद्र प्रसाद, J.A.S. ने की. नगर आयुक्त ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान, शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र हैं.
डिजिटल युग में भी पुस्तकों के अध्ययन और पुस्तकालयों की प्रासंगिकता बनी हुई है. युवाओं को नियमित रूप से पुस्तकालय आने और अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया. पुस्तकालय सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा में librarians और कर्मियों के योगदान की सराहना की गई.
साथ ही सेवाओं को और अधिक जनोपयोगी बनाने पर चर्चा हुई. इस दौरान पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, नागरिकों को जोड़ने और विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया. समारोह में पुस्तकालय विकास, पाठकों की सुविधाओं, पुस्तकों की उपलब्धता और आधुनिक सेवाओं को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में नगर आयुक्त के अलावा संबंधित अधिकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय कर्मी, विद्यार्थी और पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

