जमशेदपुर में रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप

img 20260621 164944

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड, मानगो निवासी एक युवक ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित बीरेन्द्र कुमार (पिता- श्री कृष्ण सिंह), निवासी राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह पथ, उलीडीह ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। […]

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सत्र 2026 में अबतक 500 से अधिक छात्रों को मिला रोजगार

1001295725

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा हाल ही में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा मैनेजमेंट एवं बिजनेस डेवलपमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या […]

“जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश”

file 0000000047d8720ba5a337e04419f298 compressed

जमशेदपुर, 06 जून: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से पीएम जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित विकास […]

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, घर-घर सत्यापन में नहीं हो कोई चूक : उपायुक्त

file 000000006fc0720bb053901882df6786 compressed

जमशेदपुर, 06 जून: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने निर्वाचन कार्यों के समयबद्ध और सफल निष्पादन को लेकर आवश्यक […]

समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव का आयोजन, 1074 किलो आम की बिक्री से किसानों को हुई ₹53,700 की आय

file 00000000b144720bac14eb58baa6cf7c compressed

जमशेदपुर, 6 जून: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद […]

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ किया अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक समझौता

1001291006

जमशेदपुर: वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Shrinath University ने Spectrum International University College, मलेशिया के साथ एक प्रतिष्ठित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।मलेशिया […]

गम्हरिया में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 13 लाभुकों को मिली बकरी पालन इकाई

file 00000000db147208972b63d170ccc20b compressed

गम्हरिया: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन के माध्यम से आय वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के तहत गम्हरिया प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच 13 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।इस अवसर पर लाभुकों को बकरी पालन इकाइयां प्रदान करते हुए […]

सरायकेला में युवा जनशक्ति मोर्चा ने सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी

img 20260520 wa0006

युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला पहुंचकर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में STSC जिला अध्यक्ष बिष्णु बाउरी एवं नगर अध्यक्ष किट्टू दास भी शामिल रहे।मांग पत्र सौंपने के दौरान संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि […]

टिनप्लेट के आंध्रा मिडिल स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 100 बच्चों की हुई जांच

file 0000000030447208851a447761f6198d compressed

जमशेदपुर के टिनप्लेट स्थित आंध्रा मिडिल स्कूल परिसर में 18 मई 2026 को सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने किया। शिविर में ASG आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच कर आवश्यक […]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में महिला सम्मान समारोह आयोजित

1001070476

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप […]

error: Content is protected !!