आदित्यपुर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

adityapur news 300kb

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर न्यूशेंस फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए आदित्यपुर पुलिस ने उत्पाद विभाग सरायकेला के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते, अड्डाबाजी करते और आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने वाले कुल 9 लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

1001219010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!