सरायकेला-खरसावां, 30 मई 2026 : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला द्वारा संचालित “चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों को अभियान के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी देने, प्रखंड जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार करने तथा पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने तथा ग्राम स्तर पर स्थापित भस्मक (इन्सिनरेटर) के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि माहवारी स्वच्छता महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मियों को माहवारी स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को जन आंदोलन का स्वरूप देने और समाज में इससे जुड़े मिथकों एवं संकोच को दूर करने का आह्वान किया गया।

1001274580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!