सरायकेला-खरसावां: मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से भीम खांदा अनाथालय आश्रम में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाएगा। संघ के आरआईटी मंडल सचिव श्री संजीव दत्ता के नेतृत्व में रविवार, 23 अगस्त 2026 को शाम 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
संघ की ओर से सभी संघमित्रों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की जानकारी मानवाधिकार सहायता संघ, सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव बिट्टू उर्फ सत्य प्रकाश राय ने दी।

