गम्हरिया: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन के माध्यम से आय वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के तहत गम्हरिया प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच 13 यूनिट बकरी पालन योजना की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लाभुकों को बकरी पालन इकाइयां प्रदान करते हुए वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल, पोषण एवं नियमित टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई, ताकि लाभुक योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त परिसंपत्तियों का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनें तथा पशुपालन को आय का स्थायी स्रोत बनाएं।
कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

1001274967

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!