जमशेदपुर, 31 जुलाई 2026। आज सुबह लगभग 4:00 बजे मानगो थाना पुलिस द्वारा श्रीमती जमुना प्रसाद के पुत्र विक्की प्रसाद को सामान्य पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इसकी जानकारी शाम के समय सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति प्रसाद को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मानगो थाना पहुँच वहां के प्रभारी से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।
थाना की ओर से बताया गया कि विक्की प्रसाद को केवल आवश्यक पूछताछ एवं सामान्य जानकारी के लिए थाना लाया गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद आज शाम लगभग 7:45 बजे उन्हें सकुशल छोड़ दिया गया।
इस दौरान शक्ति प्रसाद ने पीड़ित परिवार की सहायता की। मौके पर विक्की प्रसाद की माता श्रीमती जमुना प्रसाद एवं शक्ति प्रसाद के सहयोगी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
शक्ति प्रसाद ने झारखंड सरकार द्वारा आम नागरिकों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए झारखंड पुलिस, विशेषकर मानगो थाना पुलिस, का त्वरित एवं सहयोगपूर्ण कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

