जमशेदपुर: फ्रेंडशिप डे के मौके पर रेड एफएम ने अपने श्रोताओं के लिए साकची स्थित ज़ोरको कैफे एंड गेम ज़ोन में विशेष कार्यक्रम ‘दोस-टी’ (DOS-TEA) का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया और दोस्ती के इस खास दिन को उत्साह और मनोरंजन के साथ मनाया।
कार्यक्रम का संचालन रेड एफएम के आरजे अभय और आरजे निधि ने किया। दोनों आरजे ने उपस्थित श्रोताओं के साथ कई मनोरंजक गेम्स, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ और हंसी-मजाक के जरिए पूरे माहौल को दोस्ती के रंग में रंग दिया। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ज़ोरको कैफे एंड गेम ज़ोन की ओर से परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। कैफे के संचालक अनुभव ने कहा कि रेड एफएम के साथ आयोजित यह फ्रेंडशिप डे कार्यक्रम बेहद शानदार, ऊर्जावान और यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में रेड एफएम के साथ जुड़ने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में रेड एफएम के स्टेशन हेड ऋषभ मेहतानी, सेल्स टीम के अरुण पांडेय और ओम नारायण भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रोताओं से संवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
रेड एफएम की ओर से बताया गया कि श्रोताओं के साथ इस तरह के आयोजनों के माध्यम से जुड़ना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि आपसी रिश्तों, दोस्ती और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

1001414167

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!