वार्ड 32 में ईमानदारी की मिसाल, राजदेव ठाकुर ने लौटाए 3000 रुपये और जरूरी दस्तावेज

आदित्यपुर, 22 अगस्त 2026:आदित्यपुर के वार्ड नंबर 32 में राजदेव ठाकुर ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 3000 रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिए।जानकारी के अनुसार, रोड नंबर 16 स्थित भवानी हार्डवेयर से आगे मां दुर्गा मेडिकल के पास किसी व्यक्ति के आधार […]
पुरानी परंपराओं को न भूलें आज की पीढ़ी : आशुतोष राय

जमशेदपुर। कदमा स्थित जीपी स्लॉप क्लब हाउस में रजक समाज महिला समिति, रानीकुदर-उलियान एवं शास्त्रीनगर शाखा की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम को संबोधित करते […]
भीम खांदा अनाथालय आश्रम में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का होगा वितरण

सरायकेला-खरसावां: मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से भीम खांदा अनाथालय आश्रम में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाएगा। संघ के आरआईटी मंडल सचिव श्री संजीव दत्ता के नेतृत्व में रविवार, 23 अगस्त 2026 को शाम 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध […]
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर डीआईजी का जोर, जांच में गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर: कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा के शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीआईजी ने वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब समेत जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जिले में दर्ज महत्वपूर्ण कांडों की जांच और […]
सरायकेला-खरसावां में एमएसएमई को बढ़ावा देने पर आरबीआई की नगर समागम बैठक, ऋण और बैंकिंग सुविधाओं पर हुई चर्चा

सरायकेला-खरसावां, 21 अगस्त 2026: जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने और उद्यमियों तथा बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक, रांची कार्यालय की ओर से शुक्रवार को नगर समागम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक, झारखंड की क्षेत्रीय निदेशक […]
12 साल से सड़क-नाली की समस्या से जूझ रहे कुलूपटांगा रोड नंबर-19 के लोग, डीसी से लगाई गुहार

आदित्यपुर, 21 अगस्त 2026: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कुलूपटांगा बस्ती, रोड नंबर-19 के निवासी लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा […]
दो माह में लंबित कांड 1500 से कम करने का लक्ष्य, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों […]
मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं, पार्षदों के सवालों से भाग रही हैं: सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की मेयर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं और निगम में उठ रहे मूल सवालों से ध्यान भटकाने के लिए उनसे विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं।सरयू राय ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी […]
15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार रंगेहाथ गिरफ्तार

जमशेदपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई दोपहर करीब 1:30 बजे की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए जमशेदपुर लेकर आई।जानकारी के अनुसार, एक […]
डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप, एमजीएम थाना में शिकायत; कॉलेज परिसर में डिलीवरी पर रोक

जमशेदपुर: डिमना बस्ती निवासी डिलीवरी बॉय लाल किशोर सिंह ने एमजीएम थाना में शिकायत देकर ग्राहक हिमांशु राज और उसके साथ मौजूद एक युवक पर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, गुरुवार […]
