जमशेदपुर में रंगदारी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप
जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड, मानगो निवासी एक युवक ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित बीरेन्द्र कुमार (पिता- श्री कृष्ण सिंह), निवासी राजेन्द्र नगर, कुंवर सिंह पथ, उलीडीह ने उलीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।…


